नैनीताल में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कर्तव्यनिष्ठ वन कर्मियों को सम्मानित
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भूमि संरक्षण वन प्रभाग कार्यालय प्रांगण में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करने वाले कर्मचारियों तथा अग्निकाल एवं रोपण काल में वन विभाग को सहयोग देने वाले वन कर्मियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने कर्मचारियों को कार्य के प्रति समर्पण और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश (सहायक लेखाकार), चंद्रशेखर जोशी (वन दरोगा), जीवनचंद कांडपाल (वन दरोगा), गोविंद राम (वन दरोगा), कविता पांडे (कनिष्ठ सहायक), रिचा मटियानी, निधि रावत (वन आरक्षी) और अब्दुल सोहेब सहित कई वन कर्मियों ने अपने विचार साझा किए।
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में ओम प्रकाश, चंद्रशेखर जोशी, अब्दुल सोहेब, चंदन सिंह बिष्ट, बृजेश सागर सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, मनीष पांडे, सुरेंद्र कुमार, हीरा सिंह, गोविंद राम, मदन मोहन, दयाल बुधनी, विनोद चंद्र कपिल, सीमा तिवारी, शिवचरण सिंह, निधि रावत, लता रौतेला, रितिक दोसाद और जानकी नेगी शामिल रहे।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी चौगढ़ गिरधर सिंह नेगी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी हेमचंद गहतोड़ी ने किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

