नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस ,01 किलो 181 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के मुख्यमंत्री विजन को साकार करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम ने रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को मंसा देवी पुलिया के पास से एक अभियुक्त भोला पुत्र श्री चन्नु साहनी (उम्र 25 वर्ष), निवासी झुग्गी बस्ती मायाकुण्ड, निकट चंद्रभागा नदी, थाना ऋषिकेश को 01 किलो 181 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

