दून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,हिस्ट्रीशीटर सहित दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, करीब 4 लाख रुपये की अवैध स्मैक बरामद
देहरादून।कोतवाली डोईवाला पुलिस ने एसएसपी देहरादून के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये मूल्य की 13.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक डोईवाला का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन तथा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस टीम ने 24 मई 2026 को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भानियावाला फ्लाईओवर, सौंग नदी पुल अंडरपास के पास से हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त राहुल उर्फ लक्की पुत्र मनजीत सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी, कुड़कावाला रोड, डोईवाला को 6.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं कुआंवाला क्षेत्र से दीपक नाथ पुत्र महिपाल नाथ निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला को 6.69 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK07DV6647 को भी सीज कर दिया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उर्फ लक्की कोतवाली डोईवाला का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थों की तस्करी सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
बरामदगी में 6.39 ग्राम स्मैक राहुल उर्फ लक्की के कब्जे से तथा 6.69 ग्राम स्मैक दीपक नाथ के कब्जे से बरामद की गई।

