एनएसएस व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला, विद्यार्थियों को मिलता है समाज को समझने का माहौल :प्रोफेसर एच.सी पुरोहित

एनएसएस व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला, विद्यार्थियों को मिलता है समाज को समझने का माहौल :प्रोफेसर एच.सी पुरोहित
Spread the love

देहरादून।दून यूनिवर्सिटी के एन एस एस के सात दिवसीय शिविर का समापन कार्यक्रम की शुरुवात विद्यार्थियों के विभिन्न गीत संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम में भजन, गीत के उपरांत कई वालंटियर्स ने अपने इस सात दिवसीय शिविर के अनुभव साझा किए। तत्पश्चात कुछ बच्चों ने गढ़वाली नृत्य की पेशकश कर कार्यक्रम में रंग भरे।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एच सी पुरोहित ने शिविरार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा की शिक्षा का उद्देश्य सामाज में समरसता व भाईचारा कायम करने के साथ ही समाज के कमजोर व्यक्ति को मुख्य धारा में कैसे सम्मिलित किया जाए इसके लिए अपने ज्ञान, अपनी सेवाओं, कौशल व समय का उपयोग करना है।

प्रोफेसर पुरोहित ने कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में रहें राष्ट्रहित एवं सामाजिक को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे तो आपकी शिक्षा सार्थक होगी। एन एन एस का उद्देश्य ही युवाओं को उनके सामाजिक दायित्वों का बोध कराना है। इस अवसर पर स्नेहा मैठाणी को बेस्ट कैडेट का प्रोत्साहन मिला। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ वैशाली ने सभी का धन्यवाद किया व शिविर के समापन की घोषणा की।

समापन कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार श्री नरेंद्र लाल, थिएटर विभाग के डॉक्टर राकेश भट्ट, जनसंचार विभाग की डॉ अबशार अब्बासी उपस्थित रही।

देवभूमि खबर

Related articles