नैनीताल सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत चालक की मौत

नैनीताल सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत चालक की मौत
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।

नैनीताल। भवाली स्थित सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार महिंद्रा कार संख्या UP 32 QU 1874 ढैला गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष) निवासी खटीमा, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45 वर्ष), पुत्र वासु चुफाल (19 वर्ष), पुत्री रवी चुफाल (12 वर्ष) तथा चालक अनुज कुमार मिश्रा (34 वर्ष) निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम, आलम नगर लखनऊ के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles