करीब 13 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से कर रहा था तस्करी

ऊधमसिंहनगर। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।
कोतवाली खटीमा पुलिस टीम ने 28 सितंबर 2026 की शाम सितारगंज रोड स्थित ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP26AU2380 से मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर, उम्र 30 वर्ष को पुलिस ने पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुलदीप सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।
