सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वीडियो – श्रीनगर पुलिस ने लिया संज्ञान, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वीडियो – श्रीनगर पुलिस ने लिया संज्ञान, मुकदमा दर्ज
Spread the love

श्रीनगर।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अभद्रता करते हुए जबरन नारे लगवाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। वीडियो को श्रीनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने आमजन से अपील की है कि इस वीडियो को शेयर न करें, न ही इस पर कोई भ्रामक या उत्तेजनात्मक टिप्पणी करें। उन्होंने  कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की इस प्रकार की गतिविधियों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द प्रभावित हो सकता है, जिसे हर हाल में बचाना जरूरी है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की लगातार कड़ी निगरानी की जा रही है।किसी भी तरह का भ्रामक वीडियो, पोस्ट या कमेंट शेयर करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने  लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

देवभूमि खबर

Related articles