HTML tutorial
HTML tutorial

गणतंत्र दिवस पर होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान

गणतंत्र दिवस पर होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान
Spread the love

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के प्रांगण में महानिदेशक/कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा डॉ. पी.वी.के. प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, होमगार्ड स्वयंसेवकों एवं नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स को राष्ट्र की सेवा, संविधान के पालन और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए निम्न स्वयंसेवकों एवं नागरिक सुरक्षा वार्डन्स को CGHGCD डिस्क एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए—
डॉ. विश्व रमन (प्रभागीय वार्डन), डॉ. अशरफ खान, श्री नीरज उनियाल, श्री रजत जैन, श्री विपिन चाचरा (घटना नियंत्रण अधिकारी), श्री आयुष चंदेल (पोस्ट वार्डन) तथा श्रीमती आभा शर्मा (सेक्टर वार्डन), सभी नागरिक सुरक्षा, देहरादून।

साथ ही सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक हेतु स्वीकृत नागरिक सुरक्षा वार्डन्स श्री रविन्द्र मोहन काला (डिप्टी डिविजनल वार्डन) एवं श्रीमती मीना शर्मा (सेक्टर वार्डन), नागरिक सुरक्षा, देहरादून को महानिदेशक द्वारा बधाई दी गई।

अंत में डॉ. पी.वी.के. प्रसाद ने सभी को धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

देवभूमि खबर

Related articles