कुमाऊँ विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह रजवार का निधन, कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कुमाऊँ विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह रजवार का निधन, कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह रजवार के आकस्मिक निधन से विश्वविद्यालय परिवार, राज्य आंदोलनकारियों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

विश्वविद्यालय कर्मचारी नेता गोपाल कपिल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह रजवार उनके राजनीतिक गुरु थे और उन्होंने जीवनभर कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि रजवार कई बार कुमाऊँ विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे और उनके नेतृत्व में कर्मचारियों को अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलीं।
गोपाल कपिल ने कहा कि वर्ष 1994 के उत्तराखंड राज्य आंदोलन में नरेंद्र सिंह रजवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। वह चिन्हित राज्य आंदोलनकारी थे और उनका संघर्ष, सादगी, नेतृत्व तथा कर्मचारियों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने कहा कि रजवार के निधन से न केवल विश्वविद्यालय परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड के सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है। व्यक्तिगत रूप से उन्होंने एक स्नेही मित्र, मार्गदर्शक और अपने राजनीतिक गुरु को खो दिया है।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

देवभूमि खबर

Related articles