राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदला, अब ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज’

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम परिवर्तित कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी’ कर दिया गया है। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा गुरुवार को कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है।

इस अवसर पर उल्लेख किया गया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता से भेंट कर पुनः यह स्पष्ट किया था कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने माता-पिता द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सरकार के इस निर्णय को संवेदनशीलता और पीड़ित परिवार के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यह संदेश जाता है कि राज्य सरकार न्याय, सम्मान और सामाजिक चेतना के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Next Post

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में सीएम धामी ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह, प्रधानमंत्री मोदी की पहल की सराहना

Spread the loveदेहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अभिनव पहल “यंग लीडर्स डायलॉग” की सराहना की। भारत मंडपम, नई दिल्ली में 09 से […]