HTML tutorial
HTML tutorial

अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की जीत की गाथा है श्री कृष्ण लीला: राकेश राणा

अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की जीत की गाथा है श्री कृष्ण लीला: राकेश राणा
Spread the love

टिहरी।अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की जीत की गाथा है श्री कृष्ण लीला यह बात प्रताप नगर प्रखंड के कंडियाल गांव में आयोजित श्री कृष्ण लीला के समापन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा मानव जीवन को इस चराचर जगत में हमेशा अपने धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए सत्य का मार्ग अपनाना चाहिए जिसे मानव जीवन सफल हो सके।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने कहा कि श्री कृष्ण लीला राम लीला पांडव लीलाये हमारे सांस्कृतिक विरासत और परंपरा की एक मजबूत कड़ी है जिसको हमें निरंतर आगे बढ़ना चाहिए ।

प्रताप नगर ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष लोकपाल सिंह कंडियाल ने कहा की सनातन धर्म में हमारी मजबूत विरासत और सांस्कृतिक परंपरा ही विश्व में हमको सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करती है ।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए लीला समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह कंडियाल ओर यशपाल कंडियाल ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को हमेशा अपने बुजुर्गों की परंपरा रीति रिवाज और विरासत को आगे बढ़ना चाहिए जिससे हमारा संस्कृति निरंतर आगे बढ़ती रहे।

कार्यक्रम के दौरान कौरवों द्वारा बनाये गये चक्रव्यूह में अभिमन्यु को फसाने के बाद छह द्वारा तोड़ने के पर सातवें द्वार पर जब अभिमन्यु को उन्होंने अपनी कैद में कर लिया और उसके बाद अभिमन्यु की मृत्यु हुई इस मार्मिक दृश्य को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए ।

अभिमन्यु के मरने की जानकारी जब कृष्ण को मिली तब कृष्णा बहुत हताश और निराश हो गए थे और अपना गांडवी भी धनुष भी छोड़ दिया था उसके बाद श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपना विराट रूप दिखाया श्री कृष्ण ने अर्जुन को जब युद्ध से पहले विचलित देखा तो उन्होंने उसे समझाया और उसके कर्तव्य के बार में समझाया। श्री कृष्ण ने अर्जुन को धर्म कर्म ज्ञान योग और इंसान के जनम मरण और भक्ति जैसे बहुत से ज्ञान प्रदान करे जिस से अर्जुन को अपने कर्तव्य का ज्ञान हो गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में श्री कृष्ण लीला समिति अध्यक्ष पूर्व प्रधान राजवीर सिंह कड़ियाल क पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल कंडियाल प्रधान प्रतिनिधि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ,विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ,प्रताप नगर ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष लोकपाल सिंह कंडियाल ,धनपाल सिंह पवार, राजपाल सिंह कंडियाल ,बृजेश चौहान सभापति श्रीमती पिंगला देवी ,श्री जयेंद्र सिंह लीला ,आचार्य रामचंद्र नौटियाल, प्रधान श्रीमती पिंकी देवी, उत्तम सिंह ,गोविंद सिंह रमेश सिंह ,प्रकाश कंडियाल, मनोज नौटियाल ,सुंदरलाल सोनू प्रकाश ,चंद्रशेखर नौटियाल ,सतपाल रामायण, चंद्रेश चौहान, जयप्रकाश, देवेंद्र, पंकज पवार, सतपाल रावत सहित महिला मंगल दल युवक मंगल दल के पदाधिकारी शाहिद बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश पवार ने किया

देवभूमि खबर

Related articles