ग्राम बेलवाखान में हीलिंग होम वैली द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दवाओं का किया गया वितरण

Spread the love

रिपोर्ट : ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर स्थित भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा बेलवाखान में ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से हीलिंग होम वैली द्वारा निःशुल्क दर्द निवारक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराना रहा।
स्वास्थ्य शिविर में देश के प्रसिद्ध पेन मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट डॉ. अश्वनी कुमार सैनी ने भाग लिया।

उन्होंने शिविर में पहुंचे 100 से अधिक पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। शिविर में विभिन्न प्रकार के पुराने दर्द, जोड़ों के दर्द और अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित लोगों ने लाभ उठाया।

हीलिंग होम वैली संस्था पिछले 10 वर्षों से जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में दिल्ली सहित अन्य स्थानों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती आ रही है। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण निवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों की सुविधा उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर हीलिंग होम वैली की मैनेजिंग ट्रस्टी शैली जगदीश गिरी, ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल, गोपाल प्रसाद, गंगा सिजवाली, हरीश भट्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।

Next Post

नरेंद्र मोदी विचार मंच महानगर देहरादून की बैठक सम्पन्न, वार्ड गठन व अटल जयंती कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश जारी

Spread the love देहरादून। श्री नरेंद्र मोदी विचार मंच महानगर देहरादून की एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष श्री दीपक वधावन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महानगर महामंत्री श्री आनंद नौटियाल, महानगर महामंत्री श्री गोविंद सिंह रावत, महानगर महामंत्री श्रीमती गीता मौर्य एवं महानगर संयोजक श्री लक्ष्मीनारायण नवानी सहित […]