सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, सभी थाना प्रभारियों को निर्देश — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी

Spread the love

रिपोर्ट : ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल एवं इसके आसपास आने वाले सैलानियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क और तत्पर रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पर्यटन सीजन के दौरान सैलानियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

एसएसपी ने निर्देशित किया कि सड़क मार्गों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाली निर्माण सामग्री को खुले में रखने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे और किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसी क्रम में मल्लीताल कोतवाली प्रभारी हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री रखकर अनावश्यक अवरोध उत्पन्न करने वाले चार ठेकेदारों एवं भवन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये का चालान किया गया।

इसके साथ ही सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े 13 वाहनों का चालान किया गया तथा तीन व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सैलानियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

ग्राम बेलवाखान में हीलिंग होम वैली द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दवाओं का किया गया वितरण

Spread the love रिपोर्ट : ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर स्थित भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा बेलवाखान में ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से हीलिंग होम वैली द्वारा निःशुल्क दर्द निवारक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को […]