हेमराज बिष्ट का देहरादून में जोरदार स्वागत, भव्य सम्मान समारोह में उमड़ा समर्थकों का जोश
देहरादून।उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट का देहरादून आगमन पर सैकड़ों समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उनके सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समर्थकों ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान “पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के गगनचुंबी नारे गूंज उठे।
हेमराज बिष्ट के सम्मान में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। समारोह में फूलों से सजी झांकी निकाली गई और होटल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे माहौल में उल्लास और जोश का संचार हुआ।
समारोह में संक्षिप्त संबोधन में हेमराज बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं प्रधानमंत्री जी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति को आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प हूं और राज्य में खेलों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”
इस भव्य आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देहरादून, देवेंद्र बिष्ट, सूरज रावल, दयाल बिष्ट, सागर तोमर, सुधांशु तिवारी, आदर्श वर्मा, शिवम् शर्मा और राहुल बिष्ट समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन बलदेव चंद बिष्ट ने किया और उन्होंने मंच संचालन में उत्कृष्ट भूमिका निभाई।
इस समारोह समर्थकों की बड़ी संख्या कार्यक्रम में मौजूद थी।

