नैनीताल में नन्दा–सुनन्दा महोत्सव में उमड़ी भीड़, सुहावने मौसम ने लौटाई रौनक

Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में आज मौसम सुहावना होने से नन्दा–सुनन्दा महोत्सव मेले में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बीते तीन दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और मेले में दुकानें व झूले लगाने वाले दुकानदारों के साथ स्थानीय व्यापारी भी चिंता में थे। लेकिन आज सुबह से ही मौसम साफ होने पर नैना देवी मंदिर और मेले में रौनक लौट आई।

लोगों ने जमकर खरीदारी की, वहीं छोटे-बड़े सभी ने झूलों और खाने-पीने की चीजों—पकौड़ी, जलेबी और अन्य व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। इस बार महिलाओं ने भी दुकानों के संचालन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

नैना देवी मंदिर में महोत्सव के दौरान भजन, सुंदरकांड, हवन, पंच आरती और रात्रि देवी पूजा का आयोजन लगातार जारी है। मौसम खुलने से न केवल व्यापारी वर्ग बल्कि स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली और पूरे नगर में उत्सव का माहौल छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसपी उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध गोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Spread the love उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल की अध्यक्षता में आज पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में मासिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याएं सुनने से हुई। एसपी ने मानसून सीजन के मद्देनज़र सभी सीओ और प्रभारियों को अतिरिक्त […]