HTML tutorial
HTML tutorial

सिडकुल की कंपनी में श्रमिकों संग बैठे श्रम अधिकारी, भोजन की गुणवत्ता और समस्याओं का लिया जायजा

सिडकुल की कंपनी में श्रमिकों संग बैठे श्रम अधिकारी, भोजन की गुणवत्ता और समस्याओं का लिया जायजा
Spread the love

हरिद्वार। श्रमिकों की समस्याओं को समझने और औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से सहायक श्रम आयुक्त हरिद्वार प्रशान्त कुमार ने श्रमिकों के साथ कंपनी की कैंटीन में बैठकर भोजन किया। इस दौरान उनके साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी भट्ट एवं अनिल कुमार पुरोहित भी मौजूद रहे।

सिडकुल हरिद्वार स्थित एक औद्योगिक कंपनी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने श्रमिकों के साथ भोजन करते हुए उनकी समस्याओं, वेतन, कार्यस्थल की परिस्थितियों तथा अन्य मुद्दों पर संवाद किया। साथ ही कैंटीन में उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया।

सहायक श्रम आयुक्त प्रशान्त कुमार ने बताया कि यह पहल जिलाधिकारी हरिद्वार, श्रम आयुक्त एवं उप श्रम आयुक्त हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी चरणबद्ध तरीके से सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में आकस्मिक निरीक्षण कर श्रमिकों के साथ भोजन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि श्रमिक समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके।

उन्होंने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि वेतन अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या हो तो उसे लिखित रूप में श्रम कार्यालय रोशनाबाद में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिडकुल हरिद्वार क्षेत्र में औद्योगिक शांति बनी हुई है तथा सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उत्पादन कार्य सुचारू रूप से जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles