लालकुआं पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 36 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 36 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 36 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, गश्त और अपराध नियंत्रण अभियान चला रही थी।

इसी दौरान 1 अगस्त 2026 को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरीश उर्फ हरेंद्र राम उर्फ हरिया पुत्र गोपाल राम, निवासी तिवारी नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 36 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 123/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता), कांस्टेबल दयाल नाथ एवं कांस्टेबल प्रहलाद सिंह शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles