हरिद्वार में महंत की गुमशुदगी निकली हत्या: दंपत्ति समेत तीन गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से वार कर शव नदी में बहाया

हरिद्वार में महंत की गुमशुदगी निकली हत्या: दंपत्ति समेत तीन गिरफ्तार, कुल्हाड़ी से वार कर शव नदी में बहाया
Spread the love

हरिद्वार।कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में महंत बृजेश दास की गुमशुदगी का मामला हत्या में तब्दील हो गया। हरिद्वार पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दंपत्ति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मानसिक और वित्तीय दबाव के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में संजीव पुत्र स्व. रामपाल निवासी ग्राम गांगनौली थाना दोघट जिला बागपत (उ.प्र.), उसकी पत्नी तथा जोगेंद्र पुत्र स्व. रामपाल वर्तमान निवासी सोनीपत हरियाणा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार महिला ने 05 फरवरी 2026 को महंत बृजेश दास को अपने घर बुलाया, जहां पूर्व योजना के तहत उसके पति संजीव ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद संजीव और उसके भाई जोगेंद्र ने शव और मोटरसाइकिल को रात के अंधेरे में नदी में बहा दिया। वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी चादर, गद्दा, कपड़े और शव लपेटने में प्रयुक्त चादर को आग लगाकर नष्ट करने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे से महंत का शव बरामद किया, साथ ही भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोबाइल के अधजले पार्ट्स व बैटरी, जले कपड़ों की राख तथा खूनालूदा फर्श के नमूने भी कब्जे में लिए। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles