जिला न्यायलयों को फिर ईमेल के माध्यम से मिली बम से उड़ाने की धमकी

जिला न्यायलयों को फिर ईमेल के माध्यम से मिली बम से उड़ाने की धमकी
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।


नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के जिला न्यायालयों को एक बार फिर धमकी भरा ई मेल आने से सनसनी फैल गई।

इस बार मेल में बम विस्फोट के तौर तरीकों के साथ लगाए गए अलग अलग बमों के ब्यौरे दिए गए हैं।मेल में ये भी कहा गया है कि उनका संदेश देने के लिए नैनीताल का न्यायालय सबसे सरल टारगेट है।

इससे पहले एक मेल कल यानि 16 फरवरी को सरकारी ई मेल पर इसी तरह से आया था। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गई थी।

ईमेल मिलने के बाद एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने आम जनमानस के साथ साथ कोर्ट में कार्य कर रहे कर्मचारियों से अपील की है वह किसी अफवाहों में न आये पुलिस प्रशासन हर जगह तैनात हैं। आने जाने वाले सभी लोगों पर पुलिस की पैनी नजर टिकी हैं। ईमेल मिलने के बाद एक बार फिर कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता हर जगह जांच करने में जुट गया है।

देवभूमि खबर

Related articles