गंभीर बीमारियों में आयुष्मान धनराशि बढ़ाने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक

गंभीर बीमारियों में आयुष्मान धनराशि बढ़ाने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक
Spread the love

#5 लाख से बढाकर 15 -20 लाख करने की रखी मांग। #विधायकों/ मंत्रियों को आजीवन चिकित्सा सुविधा, आमजन को क्यों नहीं।

देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने गंभीर बीमारियों में आयुष्मान कवर की धनराशि राज्य सरकार अपने संसाधनों के माध्यम से 5 लाख से बढाकर 15- 20 लाख करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की ।श्री धामी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

नेगी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान व पूर्व विधायकों/मंत्रियों व उनके परिजनों को आजीवन चिकित्सा सुविधा( चिकित्सा प्रतिपूर्ति) की सुविधा उपलब्ध है यानी एक विधायक व उसके परिवार के सदस्यों की बीमारी पर चाहे लाखों रुपए खर्च हो जायें, उसका खर्चा सरकार वहन करेगी, लेकिन आमजन (नेताओं के भाग्य विधाता)के लिए सिर्फ पांच लाख रुपए आयुष्मान के तहत सुविधा है, जोकि गंभीर बीमारी में सिर्फ नाम मात्र का रह जाता है ।

नेगी ने दुर्भाग्य जताते हुए कहा कि जिस जनता ने इन विधायकों को चुना, ये सिर्फ और सिर्फ अपने ही बारे में सोचते हैं; लेकिन जनता के बारे में सोचने कि इनको फुर्सत नहीं । सरकार द्वारा आमजन यानी उसके पूरे परिवार के लिए 5 लख रुपए का बीमा कवर आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने की सुविधा है, लेकिन कैंसर, किडनी- हार्ट सर्जरी- लिवर ट्रांसप्लांट व अन्य गंभीर बीमारियों में ये आयुष्मान कार्ड सिर्फ और सिर्फ एक कागज का टुकड़ा रह जाता है। इन मंत्री/ विधायकों के भाग्य विधाता (आमजन)इन गंभीर बीमारियों में धनाभाव के चलते दम तोड़ देते हैं तथा कई के घर तक बिक जाते हैं, कर्ज में डूब जाते हैं तथा आत्महत्या कर लेते हैं, ऐसे में इनके बारे में कौन चिंता करेगा।

प्रतिनिधि मंडल में संजय गुप्ता मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles