HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस का दबदबा, 4 पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मान

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस का दबदबा, 4 पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मान
Spread the love

पिथौरागढ़। राज्यस्तरीय द्वितीय प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वेलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता (वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं योगा) में पिथौरागढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 02 से 04 अगस्त 2025 तक आईआरबी प्रथम, रामनगर में आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में अपर उपनिरीक्षक गुरमुख सिंह ने पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कांस्टेबल राधा बोनाल ने योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और पावरलिफ्टिंग में दो कांस्य पदक हासिल किए। टीम का नेतृत्व निरीक्षक कैलाश जोशी (टीम मैनेजर) द्वारा किया गया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव ने समस्त प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम को भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की प्रेरणा देते हुए कहा कि पिथौरागढ़ पुलिस सेवा, समर्पण और सम्मान के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles