एसओजी व मुखानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही – 47 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

एसओजी व मुखानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही – 47 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसओजी प्रभारी श्री हरपाल सिंह व थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त मोहम्मद असलम को गुसाईपुर तिराहे, पूरनपुर रोड से 47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद थाना सुंगढी जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी नूरी मस्जिद के पास के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल सुनील आगरी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट (एसओजी), कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी) और कांस्टेबल अरुण राठौर (एसओजी) शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles