टिहरी में पार्क में खेलते वक्त लापता हुए 4 नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया

टिहरी में पार्क में खेलते वक्त लापता हुए 4 नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
Spread the love

टिहरी।डेल्टा द्वारा सूचना मिलने पर कि एम ब्लॉक नगर पालिका कॉलोनी नई टिहरी के चार नाबालिग बच्चे—अनन्या भण्डारी (10 वर्ष), आरव कैन्थुरा (10 वर्ष), सक्षम नेगी (9 वर्ष), और सक्षम नैथानी (9 वर्ष)—पार्क में खेलने के बाद घर नहीं लौटे, थाना नरेंद्र नगर ने तत्काल चौकियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए।

उप निरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज और म0पीआरडी संगीता द्वारा सादे वस्त्र में चौकी आगराखल में चेकिंग की गई। इस दौरान आगराखाल बाजार में चारों बच्चे देखे गए। पुलिस ने बच्चों की पहचान की और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए थाना पर ले जाया गया।

बच्चों की सही स्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों और कोतवाली टिहरी के व0उ0नि0 नन्द किशोर गौड़ी को सूचित किया गया। बच्चों के परिवारों को भी सूचित किया गया और फिर उन्हें कोतवाली नई टिहरी के उप निरीक्षक दिनेश बल्लभ और हेड कांस्टेबल जय सिंह के सुपुर्द कर दिया गया।

चारों बच्चों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles