ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
ऊधमसिंहनगर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा “ड्रग फ्री देवभूमि” मिशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में, ऊधमसिंहनगर पुलिस ने काशीपुर क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 21 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, काशीपुर पुलिस ने 23 सितंबर 2024 को साक्षी एंक्लेव कॉलोनी से बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह (45), निवासी रमपुरा, हाल निवासी साक्षी एंक्लेव कॉलोनी, को गिरफ्तार किया। बलविंदर के पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में बलविंदर ने खुलासा किया कि वह यह गांजा रामनगर के शकील नामक व्यक्ति से लाता है और इसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर महंगे दामों पर नशेड़ियों को बेचता है। पुलिस ने शकील के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।
बलविंदर के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
