विनोद कुमार ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की सदस्यता की ग्रहण
देहरादून ।नगर निगम सफाई कर्मचारी विनोद कुमार ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
आज दिनांक 23-06-2024 को राष्ट्रीय महासचिव संगठन व नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल की उपस्थिति में, नगर निगम देहरादून के सफाई कर्मचारी विनोद कुमार ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के साथ ही विनोद कुमार को नगर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर शन्नी, साहिल, रवि, सूरज आदि भी उपस्थित थे।

