राज्य कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को दी मंजूरी
देहरादून।प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक फैसला राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहरों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा। साथ ही, यह प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह जनता के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देगी। इस नए भू-कानून से राज्य में अनियंत्रित भूमि खरीद-बिक्री पर रोक लगेगी, जिससे स्थानीय लोगों के हित सुरक्षित रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक धरोहरों को बचाने के लिए उठाया गया एक ठोस कदम है। सरकार राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी।

