विधानसभा विशेष सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी गढ़वाल ने फोर्स को किया ब्रीफ
देहरादून । गढ़वाल रेंज पुलिस द्वारा वर्ष 2026 के विधानसभा विशेष सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के इस महत्वपूर्ण सत्र के मद्देनजर पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है।
इसी क्रम में आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने 27 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन सभागार पहुंचकर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
आईजी ने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सत्र को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के निर्देश दिए।

