पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो दिनों में 14 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो दिनों में 14 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून ।गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए दून पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पिछले दो दिनों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 14 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार वारंटियों में असलम, रिजवान, आसिफ, वासिफ, जुबैदा, सुशीला बोहरा, सुमित, मोहित कुमार, किशन, नरेश, तैय्यब, बालाराम, उपेन्द्र कुमार साहनी और अमन भण्डारी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी विकासनगर, सहसपुर, पटेलनगर, ऋषिकेश, चकराता और अन्य थाना क्षेत्रों से संबंधित हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिनकी तामील के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही थी।

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles