एफएसडीएस ने विश्व एड्स दिवस पर निकाली जन जागरूकता रैली

एफएसडीएस ने विश्व एड्स दिवस पर निकाली जन जागरूकता रैली
Spread the love

देहरादून। फ्रेंड्स ऑफ सोशियो डेवलपमेंट सोसायटी ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्यगत परियोजना की प्रबन्धक परमेश्वरी रावत ने एड्स के बारे में और भ्रांतियों की जानकारी दी। परियोजना काउंसलर अंजू सोखटा ने स्थानीय लोगों को रक्त जांच , महिलाओं के अंदर।होने वाले कैल्सियम की कमी सहित अन्य बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में एसओ त्यूनी, परियोजना की एम एंड ई सुमित्रा, ओ आर डब्लू रमिता, पीयर ललिता, अल्पना,नंदिनी, गुरुराम कॉलेज के अध्यापक एवं छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

देवभूमि खबर

Related articles