जून के दूसरे सप्ताह में होगा राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी का शपथ ग्रहण समारोह, कार्यकारिणी का विस्तार

जून के दूसरे सप्ताह में होगा राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी का शपथ ग्रहण समारोह, कार्यकारिणी का विस्तार
Spread the love

टिहरी।उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, टिहरी गढ़वाल की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह असवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गईं। साथ ही निर्णय लिया गया कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जून माह के द्वितीय सप्ताह में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि 17 मई 2025 को आयोजित राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी गढ़वाल के सम्मेलन में डॉ. राकेश भूषण गोदियाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था। उनके नेतृत्व में संगठन के विस्तार और राज्य आंदोलनकारियों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

सर्वसम्मति से राकेश राणा को कार्यकारी अध्यक्ष तथा किशन रावत को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा देवेंद्र नौडियाल को संयोजक, मुशर्रफ अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा गोपाल चौहान, ममता उनियाल और उर्मिला महर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी में उत्तम तोमर एवं लक्ष्मी नौटियाल को सचिव नियुक्त किया गया, जबकि श्यामलाल शाह, श्रीपाल चौहान, रीता रावत, हरेंद्र तोपवाल एवं सोमदत्त उनियाल को संगठन सचिव तथा रंजन तोपवाल को सह सचिव बनाया गया। शांति प्रसाद भट्ट एवं देवेंद्र दूमोगा को संगठन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया, जबकि सुंदर सिंह कठैत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

संरक्षक मंडल में राजेंद्र सिंह असवाल, सुंदर लाल उनियाल, महिपाल सिंह नेगी, उमेश चरण गोसाई, रंजन भंडारी, जयप्रकाश पांडेय, विजय गुनसोला, गोविंद सिंह बिष्ट प्रेमी, विक्रम सिंह कठैत, मुरारीलाल खंडवाल और महावीर रावत को शामिल किया गया। वहीं महिपाल सिंह नेगी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश कार्यकारिणी के लिए राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा एवं शिवराज रावत का चयन किया गया। इसके अलावा विभिन्न विकासखंडों से जिला कार्यकारिणी के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्तियां भी की गईं, जिन्हें संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान, अधिकारों और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जून माह के दूसरे सप्ताह में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में जिले भर के राज्य आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

देवभूमि खबर

Related articles