STF की एंटी नार्कोटिक्स टीम का ताबड़तोड़ एक्शन खटीमा में 35 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून।उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के तहत STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स लगातार तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में STF कुमाऊं यूनिट ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 118 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी हेरोइन को छोटी-छोटी पुड़ियों में बनबसा और टनकपुर क्षेत्रों में बेचने की फिराक में था।
यह कार्रवाई STF प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में की गई, जिसमें पहनिया चौराहे के पास से आरोपी को एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन ननकमत्ता से लाया था और इसे बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचने जा रहा था। STF को पूछताछ के दौरान अन्य कई तस्करों के नाम भी पता चले हैं जिनके विरुद्ध अलग से कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू राणा पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गुरुखेड़ा, झनकट, थाना खटीमा, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। उसके पास से एक CD 110 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसका प्रयोग वह नशा तस्करी के लिए कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF श्री नवनीत भुल्लर ने पुनः आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें और यदि किसी प्रकार की नशा तस्करी की जानकारी हो तो तत्काल STF या निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
करते हुए उधम सिंह नगर जिले के खटीमा थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संयुक्त अभियान को STF कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से 118 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 35 लाख रुपये आंकी जा रही है।