“ऑपरेशन लगाम” के तहत दून पुलिस की सख्त कार्यवाही एक सप्ताह में 3597 चालान, 290 गिरफ्तारियां और 12.46 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

“ऑपरेशन लगाम” के तहत दून पुलिस की सख्त कार्यवाही एक सप्ताह में 3597 चालान, 290 गिरफ्तारियां और 12.46 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
Spread the love

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने, नियमों का उल्लंघन करने, हुड़दंग मचाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर और नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन लगाम” के तहत दून पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने विगत एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 3597 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। इसके तहत कुल 12,46,690 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 290 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, वाहन में अवैध रूप से लाठी-डंडे रखना, शराब का अवैध परिवहन करना, वाहनों में काली फिल्म लगाना, रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग तथा अनधिकृत रूप से हूटर व नामपट्टिका का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन लगाम” के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।

अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

  1. कुल चालान – 3597
  2. न्यायालय चालान – 931
  3. मौके पर किए गए नगद चालान – 2666
  4. कुल वसूला गया जुर्माना – ₹12,46,690
  5. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति – 290

देवभूमि खबर

Related articles