स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक/पार्क की दुर्दशा पर भड़का जन संघर्ष मोर्चा,सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों खर्च, नतीजा सिफर : रघुनाथ सिंह नेगी

Spread the love

विकासनगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक एवं पार्क की बदहाल स्थिति को देखकर जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी भड़क उठे। मोर्चा टीम के साथ स्मारक व पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे नेगी ने सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद हालात जस के तस रहने पर गहरी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान नेगी ने मौके से ही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद भट्ट एवं उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर स्मारक व पार्क के रखरखाव की खराब स्थिति और घटिया गुणवत्ता के झूले व अन्य सामग्री लगाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने घटिया सामान की खरीद और रखरखाव कार्यों की जांच कराने की मांग की। दोनों अधिकारियों ने शीघ्र व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।

नेगी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक की यह दुर्दशा अत्यंत दुखद है और यह जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की गैर-जिम्मेदारी को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि रखरखाव के नाम पर केवल रस्म अदायगी की जा रही है, झूले टूटे पड़े हैं और सौंदर्यीकरण केवल कागजों तक सीमित रह गया है।
जन संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो मोर्चा आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होगा।

इस दौरान मोर्चा टीम में विजय राम शर्मा, मोहम्मद आरिफ, अध्यक्ष अमित जैन, प्रवीण शर्मा पिन्नी, प्रमोद शर्मा, धन सिंह पंवार, नसीम, चरण सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Next Post

राम मंदिर स्थापना दिवस पर राज प्लाजा एसोसिएशन का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं को किया गया प्रसाद वितरण

Spread the love देहरादून। राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर राज प्लाजा एसोसिएशन द्वारा राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं को फल, छोले और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। […]