HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के पुत्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, निशुल्क शिक्षा प्रावधान लागू करने की मांग

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के पुत्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, निशुल्क शिक्षा प्रावधान लागू करने की मांग
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी।


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल स्थित डीएसबी कॉलेज के उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित छात्रों ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्र हर्षित जोशी, शशांक भंडारी, प्रियांसु नेगी सहित अन्य ने कुलपति को अवगत कराया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी शासनादेश के अंतर्गत चिन्हित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिए जाने का प्रावधान है।

छात्रों ने मांग की कि जिस प्रकार गढ़वाल मंडल के शिक्षण संस्थानों में राज्य आंदोलनकारियों के दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है, उसी प्रकार डीएसबी कॉलेज एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय से संबद्ध अन्य शिक्षण संस्थानों में भी इस प्रावधान को लागू किया जाए।

इस अवसर पर छात्रों ने बताया कि गढ़वाल मंडल के विद्यालयों में जिन छात्रों की फीस पहले जमा हो चुकी थी, वह राशि भी वापस की जा चुकी है। छात्र हर्षित जोशी, शशांक भंडारी, प्रियांसु नेगी एवं ज्योत्सना जोशी ने विश्वविद्यालय स्तर पर भी शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी।

कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने छात्रों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में वे अपने स्तर से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेंगे तथा यदि इस प्रकार का कोई प्रावधान विश्वविद्यालय के अंतर्गत लागू होता है तो उसे कुमाऊँ विश्वविद्यालय में भी लागू किया जाएगा। इस पर छात्रों ने कुलपति का आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles