HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम धामी ने की राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उद्घाटन, 18 हेलीपोर्ट्स का निर्माण जारी

सीएम धामी ने की राज्य की तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उद्घाटन, 18 हेलीपोर्ट्स का निर्माण जारी
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के अंतर्गत सहस्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाडा (उत्तरकाशी) और गौचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तथा दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा का वर्चुअल उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इन सेवाओं को राज्य के विकास और पर्यटन में मील का पत्थर बताया और कहा कि हेलीपोर्ट्स के निर्माण से राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सेवाएं सीमांत क्षेत्रों तक आपातकालीन प्रबंधन, पर्यटन, और आर्थिक विकास में मददगार होंगी। उन्होंने बताया कि उड़ान योजना के तहत राज्य में 18 हेलीपोर्ट्स बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 10 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

हवाई सेवाओं का समय और किराया

सहस्त्रधारा-गौचर हेलीकॉप्टर सेवा:

समय: 50 मिनट

किराया: 20 नवंबर 2024 तक 3000 रुपये, उसके बाद 3600 रुपये प्रति व्यक्ति

सेवा: सोमवार से शनिवार

सहस्त्रधारा-जोशियाडा हेलीकॉप्टर सेवा:

समय: 40 मिनट

किराया: 20 नवंबर 2024 तक 3000 रुपये, उसके बाद 3300 रुपये प्रति व्यक्ति

सेवा: सोमवार से शनिवार

दिल्ली-नैनीसैनी (पिथौरागढ़) विमान सेवा:

समय: 1 घंटा 25 मिनट

किराया: 14 नवंबर 2024 तक 2499 रुपये, उसके बाद दिल्ली से पिथौरागढ़ 6999 रुपये और पिथौरागढ़ से दिल्ली 7447 रुपये

सेवा: मंगलवार, वृहस्पतिवार और शनिवार

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब देहरादून से जोशियाडा की यात्रा 40 मिनट में और गौचर की यात्रा 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी, जो राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के विकास और स्थानीय रोजगार में सहायक सिद्ध होगी।

देवभूमि खबर

Related articles