नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31.13 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31.13 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

उत्तरकाशी।उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दीपक बालियान नाम के तस्कर को 31.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक भावना कैन्थौला के नेतृत्व में की गई।

31 मार्च 2025 को उत्तरकाशी पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मनेरा बाईपास से दिलसौड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर स्मैक की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी दीपक बालियान को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 31.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में दीपक बालियान ने बताया कि वह पहले कॉल सेंटर में काम करता था, इसी दौरान वह नशा तस्करों के संपर्क में आया और इस धंधे में शामिल हो गया।

एसपी उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है और युवाओं को इस दलदल में धकेलने वाले तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की

गिरफ्तार तस्कर दीपक बालियान, पुत्र तेजपाल, मूल रूप से जैतपुर गढ़ी, थाना भैराकल, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में देहरादून के चंदबनी इलाके में रह रहा था। उसकी उम्र 38 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके पास से 31.13 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है।

उत्तरकाशी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस आगे भी इस तरह के अभियानों को और तेज करने की तैयारी में है।

देवभूमि खबर

Related articles