उत्तरकाशी पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी, गैंगस्टर एक्ट में वांछित नशा तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है।
एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना मोरी पुलिस ने सितंबर 2025 में थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने पर गैंग लीडर चैन सिंह समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
सीओ चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में दीपक रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पतारसी और सटीक सूचना संकलन के आधार पर 8 मई 2026 की देर शाम दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैन सिंह पुत्र जयेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नैटवाड़, मोरी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक रावत, कांस्टेबल अनिल तोमर, कांस्टेबल गणेश राणा एवं महिला होमगार्ड करिश्मा शामिल रहे।

