वाल्मीकि समाज ने अंजना ओम कश्यप के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला दहन,कोतवाली में दी तहरीर
देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन एवं राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत से जुड़े संगठनों के सदस्यों ने मंगलवार को नगर निगम प्रांगण में एकत्र होकर आज तक की संवाददाता अंजना ओम कश्यप का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अंजना ओम कश्यप ने भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के अवसर पर ऐसी टिप्पणी की है, जिससे वाल्मीकि समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
यह प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन चौधरी नरेश वैध, राष्ट्रीय सचिव चुन्नी लाल डिंगिया तथा नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल के नेतृत्व में किया गया। पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारियों ने शहर कोतवाली देहरादून पहुंचकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव चौधरी नरेश वैध, राष्ट्रीय सचिव चुन्नी लाल डिंगिया, प्रदेश सलाहकार आशुतोष बडाक, प्रदेश प्रभारी मदन लाल डिंगिया, कार्यवाहक अध्यक्ष महिपाल सिंह लोहट, नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल, नगर सचिव विनोद कुमार, रोहित, शुभम सौदे, इंदर सिंह, मनीष, सुमित, रवि, सनी, अरुण, शाहिद, ऋतिक, विजय कुमार, साहिल, विमला देवी, नेहा देवी, नीरज, राजेश, आशु आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

