एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति का संबोधन, राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति का संबोधन, राष्ट्रसेवा का दिया संदेश
Spread the love

ऋषिकेश।सी. पी. राधाकृष्णन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में कहा कि यह अवसर वर्षों की मेहनत का परिणाम होने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति नई जिम्मेदारी की शुरुआत है। उन्होंने स्नातकों से समर्पण और उद्देश्य के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने नवाचार और प्रतिबद्धता के साथ व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया, जिसमें करोड़ों नागरिकों को मुफ्त टीके लगाए गए।

उपराष्ट्रपति ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और समावेशी विकास के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से युवा चिकित्सकों को राष्ट्रसेवा के लिए नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके जीवन का नया अध्याय है और चिकित्सा क्षेत्र में उनका योगदान राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित एम्स ऋषिकेश आज प्रदेश के लिए एक प्रमुख जीवनरक्षक संस्थान बन चुका है, जहां कैंसर उपचार, न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य जारी है, जिससे कुमाऊं क्षेत्र को भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही, राज्य में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, टेलीमेडिसिन नेटवर्क का विस्तार, जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाइयों की उपलब्धता और निःशुल्क जांच योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि चिकित्सा पेशा केवल करियर नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद श्री नरेश बंसल, श्री महेंद्र भट्ट, एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रो. राज बहादुर, एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन (अकादमिक) प्रो. सौरभ, संकाय सदस्यों, छात्रों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

देवभूमि खबर

Related articles