अपने भाई को बचाने की कोशिश में दो बच्चियां गंगा नदी में बही, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the love

ऋषिकेश। थाना रायवाला के अंतर्गत गीता कुटीर घाट हरिपुर कला में आज, 16 सितंबर 2024 को, गंगा नदी में नहाते समय हरिपुरकलां के दो परिवारों के पांच बच्चे और एक महिला पानी के तेज बहाव में फंस गए। इस दौरान अपने छोटे भाई को बचाने की कोशिश में दो बच्चियां, साक्षी (15) और वैष्णवी (13), गंगा में बह गईं।

सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया।

देवभूमि खबर

Related articles