अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ द्वितीय तैवार्षिक राष्ट्रीय -अधिवेशन

Spread the love

दिनांक 23एवं 24अपैल स्थान सिंधु भवन जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) में ये दो दिन का अधिवेशन चला।इस अधिवेशन में लगभग 17प्रदेशों‌ की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।इधर उत्तराखंड राज्य का आशा फैसिलेटटर कार्यकर्ता संगठन के श्रीमती रेनू नेगी आशा फैसिलेटटर प्रदेश महामंत्री, श्रीमती ममतेश प्रदेश मंत्री,संगीता चौहान जिला मंत्री, कुसुम चौहान प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष,किरन
चंदोला जिला मंत्री, संजू रावत जिला अध्यक्ष,अंजू चौहान , बबीता देवी , सरस्वती रावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदि आशा फैसिलेटरो ने इस अधिवेशन में भाग लिया। 17प्रदेश के आशा कार्यकर्ताओं ने आशा को 18000रुपये प्रतिमाह व आशा फैसिलेटरो को 24000 रपये प्रतिमाह, तथा बी.टी.टी.कोआडिनेटर को 30000 रुपये प्रतिमाह दिये जाय।
सभी की EPF की कटोती की जाय और ESI के दायरे में लाय।
केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के द्बारा इन मात्र शक्ति को जो धन राशि दी जा रही है व छुटपुट करके दी जा रही है।
अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के महिलाओं का कहना है जो भी धन राशि व या प्रोत्साहन राशि या अन्य राशि सरकार के द्धारा हमें मिलती है व भी टुकड़ों में मिलती जिससे हमको अपने दिनचर्या चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

देवभूमि खबर

Related articles