विशेष प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री अभिनव कुमार ने सचिवालय में की सूचना विभाग के कार्य कलापों की समीक्षा

विशेष प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री अभिनव कुमार ने सचिवालय में की सूचना विभाग के कार्य कलापों की समीक्षा
Spread the love

देहरादून।विशेष प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री अभिनव कुमार ने सचिवालय में सूचना विभाग के कार्य कलापों की समीक्षा की। विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने आधुनिक संचार तकनीक के वर्तमान में बदलती परिस्थिति के अनुकूल विभागीय कार्यकलापों को बेहतर ढंग से सम्पादित करने के लिये विभागीय ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं कार्य-कलापों की जानकारी राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सुगमता एवं त्वरित ढंग से पहुंचनी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही योजनाओं के प्रति क्या प्रतिक्रिया रहती है इसके अनुश्रवण का भी प्रभावी तंत्र विकसित करने पर ध्यान दिया जाए।विशेष प्रमुख सचिव ने पत्रकारों के कल्याण के लिए गठित पत्रकार कल्याण कोष की नियमित बैठक आयोजित किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड की फिल्म नीति को और बेहतर बनाये जाने पर बल दिया।

इस दौरान अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त सचिव श्री एस.एस.टोलिया, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, श्री के.एस. चौहान, उपनिदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनियां, अनुसचिव श्री रजनीश जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles