योगी सरकार में शामिल हुए 23 नए चेहरे

Spread the love

लखनऊ।योगी सरकार के मंत्रिपरिषद का पहला बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल का आयोजन बुधवार को लखनऊ के राजभवन में किया गया। इसमें पांच कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार व 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल विस्तार में 23 नए चेहरे शामिल हुए।

इसमें महेंद्र सिंह, सुरेश राणा,अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह, राम नरेश अग्निहोत्री, कमलारानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान, रवींद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।

राज्यमंत्री के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल व अजीत सिंह पाल शपथ ली।

देवभूमि खबर

Related articles