आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को किया ज्ञापन प्रेषित
देहरादून। आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन उत्तराखंड ने आशा फैसिलिटेटर की जटिल समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया ।
संगठन की महामंत्री रेनू नेगी ने कहा उत्तराखंड में 6प6 आशा फैसिलिटेटर कार्य कर रही हैं जो कि ग्रामीण , शहरी , सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में 11,226 आशा का प्रतिनिधित्व करते हुए सरकार की योजना को सफल बनाती हैं। उन्होंने कहा कि आशा फैसिलिटेटर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, स्वच्छता जच्चा-बच्चा, पल्स पोलियो, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एवं कोविड-19 पर कोविड-19 वैक्सीनेशन अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का विकट परिस्थितियों को झेलते हुए संचालन कर रही हैं ।
श्रीमती नेगी ने कहा कि प्रदेश में अधिकांश क्षेत्र अति दुर्गम हैं तथा कई क्षेत्रों में आवगमनके साधन नहीं है दुर्गा मां का आगमन के साधन नहीं है जिसके कारण है आशा सदस्यों को कई क्षेत्र में पैदल भी जाना पड़ता है।
श्रीमती नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा 20 दिन की मोबिलिटी के रूप में प्रति विजिट रुपए 300 दिया जाता है जिसमे यात्रा व्यय पूरे नहीं होते हैं ।
उन्होंने सरकार से मोबिलिटी के रूप के दिये जाने वाले यात्रा व्यय ,कोविड काल के दौरान किये गए कार्यो के सापेक्ष सम्मानजनक प्रोत्साहन राशि एवं मानदेय देने की मांग की।

