उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने उक्रांद प्रत्याशी मोहित डिमरी पर हुए प्राणघातक हमले की कड़ी निन्दा की
देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने रुद्रप्रयाग में उक्रांद प्रत्याशी मोहित डिमरी पर हुए प्राणघातक हमले की कड़ी निन्दा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर आईo जीo गढ़वाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
मंच द्वारा आईजी से स्पष्ट जांच करवाने की मांग की गयी। जगमोहन सिंह नेगी व रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के लिए खतरा है। जयदीप सकलानी वह प्रदीप ककरेती ने कहा कि पहाड़ पर ऐसी घटना होना भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
आई जी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आई जी द्वारा तत्काल ही एसपी रुद्रप्रयाग को भी मंच का ज्ञापन फैक्स करवा दिया गया साथ ही भरोसा दिलाया कि स्पष्ट जांच कराने के आदेश दे दिए गए है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्यत प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश कोषाध्यक्ष जयदीप सकलानी एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती मौजूद रहे।

