उत्तरकाशी मतदान -450 पोलिंग पार्टियां रवाना

उत्तरकाशी मतदान -450 पोलिंग पार्टियां रवाना
Spread the love

उत्तरकाशी । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत जनपद में 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए रविवार को 450 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज प्रांगण से जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में अपने से सम्बन्धि मतदेय स्थलों को रवाना हुई। 450 पोलिंग पार्टियों में से पुरोला विधान सभा क्षेत्र के लिए 114 पोलिंग पार्टियां, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 160 पोलिंग पार्टियां एवं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 176 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

   इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह, मीनाक्षी पटवाल व चतर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles