रेडक्रॉस ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सम्मानित किया

रेडक्रॉस ने  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सम्मानित किया
Spread the love

विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। रेडक्रास के चेयरमैन अजय पुरी,सचिव शैलेन्द्र कुमार नौटियाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत,सदस्य विशाल कलूड़ा आदि ने आज नव नियुक्त जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास श्री मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प गुच्छ व शॉल देकर सम्मानित किया।
उसके उपरांत सचिव शैलेन्द्र कुमार नौटियाल द्वारा रेडक्रॉस के आय-व्यय व आजीवन सदस्य के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रेडक्रॉस के बैंक खाते में 14 हजार के करीब धनराशि है और 28 लाख की एफ.डी.है। तथा वर्तमान में करीब 3 हजार आजीवन सदस्य है।

चेयरमैन रेडक्रॉस अजय पुरी ने रेडक्रॉस के द्वारा आराकोट आपदा व आगजनी के दौरान किये गए भरसक प्रयास व कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यमुना वैली बड़कोट में रेडक्रॉस की उप समिति का भी विधिवत गठन कर लिया गया है। जो आपदा के दौरान त्वरित गति से उस वैली में काम करेगी।

जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने कहा कि रेडक्रॉस आने वाले दिनों में जनसमुदाय के लिए क्या कुछ कर सकती है इस हेतु एक बेहतर प्लान बनाये जाय। रेडक्रॉस द्वारा संचालित कार्यों के लिए धनराशि की कमी आड़े नही आने दी जायेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,उमेश बहुगुणा भी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles