न नेताओं ने सुनी गुहार, न अफ़सरों ने… श्रमदान कर खुद भागीरथी पर पुल बनाया

न नेताओं ने सुनी गुहार, न अफ़सरों ने… श्रमदान कर खुद भागीरथी पर पुल बनाया
Spread the love

विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी । ग्रामीणों ने भागीरथी नदी जलस्तर कम होने पर ग्रामीणों ने श्रमदान करके नदी के पार आने-जाने के लिए पुल बनाया ताकि कम से कम सर्दियों में उन्हें नदी से होकर न गुज़रना पड़े।
उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के स्यूणा गांव निवासियों ने आवाजाही के लिए भागीरथी नदी पर श्रमदान कर लकड़ी का पुल बनाया। बरसात के सीज़न में उफनती नदी पार करने के लिए हर रोज़ लोगों को जान पर खेलना पड़ता है।अब भागीरथी नदी जलस्तर कम होने पर ग्रामीणों ने श्रमदान करके नदी के पार आने-जाने के लिए पुल बनाया ताकि कम से कम सर्दियों में उन्हें नदी से होकर न गुज़रना पड़े।इस पुल के बनने के बाद ग्रामीण कुछ ही समय में ज़िला मुख्यालय और गंगोत्री हाइवे तक पहुंच जाते हैं। स्थापना दिवस कार्यक्रमों में होने वाले खर्च का अंश मात्र भी सरकार इन लोगों के लिए दे पाती तो शायद ये समारोह सार्थक होते।

देवभूमि खबर

Related articles