उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य आंदोलनकारी जीतपाल को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राज्य आंदोलनकारी जीतपाल को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून। राज्य आंदोलनकारी मंच ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के गढ़वाल मण्डल प्रभारी जीतपाल बर्त्वाल क़ी देर रात आईएसबीटी के पास दुर्घटना होने के कारण निधन होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के गढ़वाल मण्डल प्रभारी जीतपाल बर्त्वाल जी 65 क़ी देर रात आईएसबीटी के पास दुर्घटना होने के कारण देहान्त हो गया ।
उत्तराखण्ड आन्दोलन मे़ जीतपाल दिल्ली रैली के दौरान मुजफ्फरनगर काण्ड मे़ घायल हुए थे एवं वह मुजफ्फरनगर काण्ड  मे़ सीबीआई के प्रमुख गवाह भी रहे है। वह अभी चार वर्ष पहले ही शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी के साथ दो पुत्र एवं दो पुत्रियों क़ो छोड़ गये।
उन्होंने बताया कि जीतपाल अंतिम दिनो तक राज्य हितों से लेकर राज्य आन्दोलनकारियों क़ी मांगो क़ो लेकर व प्रत्येक कार्यक्रम मे़ हमेशा सक्रिय रहते थे। राज्य आंदोलनकारी मंच उनकी आत्मा क़ी शाँति क़ी प्रार्थना क़ी। लक्खीबाग घाट पर अंतिम संस्कार
किया गया।

आज श्रद्धांजली देने वालो मे़ मुख्यतः जगमोहन सिंह नेगी , रविन्द्र जुगरान , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , चन्द्र किरण राणा ,पूरण सिंह लिंग्वाल , कमल गुंसाई , सुमन भण्डारी , सतेन्द्र नोगाई , मनमोहन नेगी , बीर सिंह रावत , पुष्कर बहुगुणा , चन्द्र मोहन सिंह नेगी , विनोद असवाल , सुमित थापा (बंटी) , राजेश पाँथरी , विरेन्द्र गुंसाई , गणेश डंगवाल , सुरेश कुमार , प्रभात डड्रियाल , सुनील बडोनी , यशवंत रावत , ध्यानपाल सिंह  अजय डबराल , बलबीर नेगी , योग्म्बर बर्त्वाल , जगदीश कुकरेती , मोहन नेगी , सुनील जुयाल ,नवनीत गुंसाई आमोद पैन्यूली आदि रहे।

देवभूमि खबर

Related articles