एलएनएस क्लब एलीट उड़ान ने इंस्टॉलेशन सेरेमनी में की पांच बड़ी सेवा
देहरादून । एलएनएस क्लब एलीट उड़ान की तरफ से इंस्टॉलेशन सेरेमनी में पांच बड़ी सोशल सर्विस की गई ।
क्लब द्वारा दो कन्याओं का विवाह हेतु सामान , विकलांगों के लिए 5 व्हीलचेयर ,गरीब कन्या को सिलाई मशीन , बालिकाओं सेनेटरी पैड और गरीबों में राशन वितरित किया गया ।यह पांचो सेवा कार्य क्लब द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए यह सभी सेवा कार्य गवर्नर सर गौरव गर्ग और डीसीपी मैम वर्षा गुप्ता के साथ मिलकर अध्यक्षा विजया बिष्ट के नेतृत्व में उनकी सचिव अमिता शर्मा और कोषा अध्यक्ष शशि बाला बिष्ट ने क्लब के सभी सदस्यों के साथ मिलकर यह कार्य पूर्ण किया


